महाराष्ट्र: दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे बीजेपी में शामिल, बोले- पिता की इच्छा के विरुद्ध लिया फैसला

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज और विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील के बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सुयज ने शनिवार को ही यह संकेत दे दिया था कि वो बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। जिसके बाद उन्होंने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थाम लिया।

पिता की इच्छा के विरुद्ध लिया फैसला

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद विजय सुखे ने कहा कि मैंने यह निर्णय अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध लिया है। मुझे नहीं पता कि मेरे माता-पिता इस फैसले का कितना समर्थन करेंगे, लेकिन मैं बीजेपी के मार्गदर्शन में काम करके अपने परिवार को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करूंगा। सीएम और अन्य बीजेपी विधायकों ने समर्थन किया और मुझे निर्णय लेने में मदद की। बता दें कि सुजय विखे के बीजेपी में शामिल होने के फैसले को लेकर बीजेपी में भी कुछ नेताओं की नाराजगी देखने को मिली थी क्योंकि इससे नाराज अहमदनगर से बीजेपी सांसद दिलीप गांधी के समर्थकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने सुजय विखे के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की थी। वहीं सुजय के ज्वाइनिंग के बाद फडणवीस ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने सुखे के नाम को आगे बढ़ा दिया है।

 अहमदनगर सीट छोड़ने का अनुरोध

अहमदनगर सीट छोड़ने का अनुरोध

बता दें कि खबर ये भी है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने राधाकृष्ण विखे पाटिल से अपने बेटे के लिए अहमदनगर लोकसभा सीट छोड़ने का अनुरोध किया है। सुजय ने पिछले सप्ताह बीजेपी नेता गिरीश महाजन के साथ बैठक की थी। बता दें कि अहमदनगर लोकसभा सीट से दिलीप गांधी बीजेपी के सांसद हैं। गांधी के समर्थकों ने कहा कि समर्थकों ने मुख्यमंत्री से गांधी को दोबारा टिकट देने की मांग की। बता दें कि गांधी के नाराजगी के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि सुजय को बीजेपी अहमदनगर से मैदान में उतार सकती है। ऐसे में गांधी को लगा रहा है कि सुजय के आने के बाद से उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है। ये तो समय ही बताएगा की अहमदनगर सीट से बीजेपी किसको मैदान में उतारती है।

चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार

चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार

लोकसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान होने के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसाल किया है। एनसीपी चीफ पवार ने सोमवार को कहा कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी ऐलान के साथ ही पवार के महाराष्ट्र के माढ़ा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: अपना दल ने BJP से मांगी फूलपुर सीट, प्रतापगढ़ छोड़ने को बेबस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+