महाराष्ट्र: NCP ने की बाला साहब थोराट को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग
मुंबई। महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार शाम 5 बजे तक की वक्त तय किए जाने के बाद से राजनीतिक हलचल तेज है। इस बीच सभी पार्टियां अपनी-अपनी संख्या जुटाने में व्यस्त हैं। इस बीच एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने बाला साहब थोराट के प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल विधानसभा में सबसे ज्यादा है, इसलिए हमने उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग राज्यपाल से की है।

वहीं मीडिया द्वारा अजित पवार के इस्तीफे के सवाल पर पाटिल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि एनसीपी ने अजीत पवार को हटाकर जयंत पाटिल को विधायक दल का नया नेता चुना है, वहीं भाजपा अभी भी अजीत पवार को ही एनसीपी विधायक दल का नेता मान रही है।
उधर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के पास बहुमत है। आप(बीजेपी) सत्ता में हैं तो डरते क्यों है फ्लोर टेस्ट से। वहीं व्हिप जारी करने की बात पर संजय राउत ने कहा कि फ्लोर टेस्ट में व्हिप जंयत पाटिल का चलेगा न कि अजित पवार का।












Click it and Unblock the Notifications