संजय राउत का फिर शायरी से भाजपा पर निशाना, मशहूर पाकिस्तानी शायर का शेर किया ट्वीट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच एक बार फिर शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर शायरी के जरिए निशाना साधा है। राज्यसभा सांसद राउत ने सोमवार को पाकिस्तान के इंकलाबी शायर हबीब जालिब का शेर ट्विटर पर पोस्ट किया है। जालिब ने ये शेर अपने देश के शासन को लेकर लिखा था, जिसके जरिए राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। राउत ने जालिब का, तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहाँ तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यकीं था.' शेर पोस्ट किया है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी भाजपा पर हमले

शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी भाजपा पर हमले

शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी भाजपा पर कड़े हमले किए गए हैं। किसानों के मुद्द पर संपादकीय में भाजपा को घेरा गया है। इससे पहले सामना में भाजपा को निशाना बनाते हुए लिखा गया था कि एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के साथ आने से भाजपा के पेट में दर्द क्यों हैं।

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस में सरकार बनाने को कोशिश जारी

महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच प्रयास जारी है। तीनों पार्टियों के नेता इसका संकेत दे चुके हैं। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की सरकार बनेगी और यह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

महाराष्ट्र में फिलहाल राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में फिलहाल राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है। 12 दिसंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। जिसमें बीजेपी के 105 और शिवसेना के 56 विधायक जीते हैं। कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली। बहुमत के लिए यहां 145 सीटों की जरूरत है, ऐसे में साफ है कि कोई एक पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बना सकी। भाजपा-शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और दोनों दलों की सीटें भी बहुमत के आंकड़े से ज्यादा हैं लेकिन नतीजे आने के बाद शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर अड़ी गई, वहीं भाजपा इस पर तैयार नहीं हुई। इसी को लेकर नई सरकार का रास्ता साफ नहीं हो पाया। इसके बाद एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+