Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shirdi bandh: साईं जन्मभूमि पर CM उद्धव के बयान से बढ़ा बवाल, शिरडी में आज बंद का ऐलान

Recommended Video

    Sai Baba जन्मभूमि पर CM Uddhav के बयान से बवाल, आज Shirdi Bandh,सड़कों पर सन्नाटा | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील के बावजूद शिरडी ग्राम सभा ने रविवार को बंद करने का फैसला किया है हालांकि, साईं बाबा मंदिर के न्यासियों ने कहा कि बंद के बावजूद मंदिर खुला रहेगा और शिरडी स्थित साईं मंदिर में आने वाले श्रद्दालुओं को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    साईंबाबा की जन्मभूमि पर सीएम उद्धव के बयान के खिलाफ बंद

    दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से साईं जन्मभूमि पाथरी शहर के लिए विकास निधि के ऐलान के बाद उठा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, यहां के लोग मुख्यमंत्री के बयान से काफी खफा हैं, शिरडी ग्राम सभा ने फैसला किया है कि जब तक मुख्यमंत्री ठाकरे अपना बयान वापस नहीं लेते हैं, तब तक उनका बंद जारी रहेगा हालांकि मुख्यमंत्री ने शिरडी के लोगों से रविवार के बंद को वापस लेने की बात कही थी लेकिन इसके बावजूद आज शिरडी ग्राम सभा ने आज बंद का ऐलान किया है।

    क्या कहा था उद्धव ठाकरे ने?

    क्या कहा था उद्धव ठाकरे ने?

    दरअसल साईं बाबा की जन्मभूमि को लेकर विवाद तब पैदा हुआ, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्ध‌व ठाकरे ने परभणी जिले के पाथरी गांव के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और उसे साईं की जन्मस्थली बताया। शिरडी ग्राम सभा के लोगों का कहना है, वहां विकास को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारा विरोध पाथरी को साईं बाबा की जन्मभूमि की पहचान देने से है।

    'सीएम अपना बयान वापस लें'

    'सीएम अपना बयान वापस लें'

    शिरडी ग्राम सभा ने फैसला किया है कि जब तक मुख्यमंत्री ठाकरे अपना बयान वापस नहीं लेते हैं, तब तक उनका बंद जारी रहेगा, हालांकि शिवसेना एमएलसी नीलम गोरे ने एक बयान जारी करके कहा है कि आने वाले सप्ताह में मुख्यमंत्री शिरडी के लोगों से मिलेंगे और इस मसले का समाधान करेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+