NCP विधायकों को शरद पवार ने दी ये गारंटी, अजित पवार को दी खुली चेतावनी

मुंबई। महाराष्ट्र में आज भाजपा के खिलाफ एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। तीनों ही पार्टियों ने अपने विधायकों की आज होटल ग्रैंड हयात में परेड कराई और दावा किया कि उनके पास 162 से अधिक विधायक हैं, लिहाजा राज्यपाल हमे सरकार बनाने का न्योता दें। इस बीच शरद पवार ने अपने बागी भतीजे अजित पवार को लेकर कहा कि उनके पास ना तो व्हिप जारी करने का अधिकार है और ना ही वह एनसीपी के किसी सदस्य को सस्पेंड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र गोवा या मणिपुर नहीं है, हम उन्हें सबक सिखाएंगे।

विधायकों को दी गारंटी

विधायकों को दी गारंटी

विधायकों को शरद पवार ने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि उनके भतीजे अजित पवार के पास व्हिप जारी करने का अधिकार नहीं है और वह ना ही किसी विधायक को सस्पेंड कर सकते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं इस बात की व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लूंगा। उन्होंने कहा कि नए विधायकों के बीच यह भ्रम फैलाया गया कि अजित पवार जिन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था उनके पास व्हिप जारी करने का अधिकार है।

162 से अधिक विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन लेकर आउंगा

162 से अधिक विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन लेकर आउंगा

शरद पवार ने कहा कि हम इस बात को साफ करना चाहता हूं कि जिन पार्टी नेताओं को सस्पेंड कर दिया जाता है तो उसके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं होता है। वहीं शरद पवार ने कहा कि हमारे पास 162 से अधिक विधायकों का समर्थन है। हम सरकार का गठन करेंगे और महाराष्ट्र की जनता के हित में काम करेंगे। जिस दिन फ्लोर टेस्ट होगा मैं 162 विधायक लेकर आउंगा। यह गोवा नहीं महाराष्ट्र है।

उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान

उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान

वहीं इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है, महारी लड़ाई सत्यमेव जयते के लिए है। आप हमे जितना तोड़ने की कोशिश करेंगे हम उतना ही एकजुट होंगे। ठाकरे ने कहा कि 25 साल से हम आपके (भाजपा) साथ थे आपको समझ नहीं आया, अब हम बताएंगे कि शिवसेना क्या है। हम यहां सिर्फ सत्ता के लिए नहीं आए हैं, हम कई सालों के लिए एक साथ आएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+