महाराष्ट्र: सामने आए NCP के लापता विधायक, कहा पार्टी के साथ हूं
Recommended Video
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में जारी सियासी उठापटक जारी है। शनिवार को बीजेपी ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार का गठन कर लिया तो वहीं एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस इस सरकार के गठन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

एनसीपी ने अपने विधायकों को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। इस उलटफेर के बीच एनसीपी ने अपने एक विधायक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। शाहपुर के एनसीपी विधायक दौलत दरोदा सुबह दक्षिण मुंबई में राजभवन पहुंचने के बाद लापता हो गए। एनसीपी के पूर्व विधायक ने दौलत दरोदा के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। दरोदा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जिसके बाद वो अपने बेटे करण के साथ शुक्रवार रात ठाणे में अपने निर्वाचन क्षेत्र से निकले थे और मुंबई पहुंचने के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद विधायक दौलत दरोडा सामने आए और कहा कि वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि शरद पवार और अजित पवार जो भी फैसला लेते हैं, मैं उनके साथ हूं।
NCP MLA Daulat Daroda, for whom a missing persons complaint was filed: Im safe. Ive come after winning election on the clock symbol (NCP), so theres no question of changing the party. Whatever decision Sharad Pawar & Ajit Pawar take,Im with that. Dont believe in any rumours pic.twitter.com/dS0C8tOnvH
— ANI (@ANI) November 24, 2019
पूर्व विधायक पांडुरंग बरोड़ा ने शाहपुर थाने में उसके लापता होने के बारे में शिकायत दर्ज कराई। वहीं एनसीपी के कणवल (नासिक) से विधायक नितिन पवार भी लापता बताए जा रहे हैं। पंचवटी पुलिस स्टेशन में विधायक के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई है। नितिन पवार को अजीत पवार का समर्थक माना जाता है।
Tripura: Four members of a family allegedly committed suicide in Simna, West Tripura district, earlier today. Police is conducting an investigation.
— ANI (@ANI) November 23, 2019












Click it and Unblock the Notifications