विधायकों को रिजॉर्ट में शिफ्ट करने की खबरों पर बोले संजय राउत, हमें ये सब करने की जरूरत नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच खबर आ रही थी कि शिवसेना अपने विधायकों को फाइव स्टार होटल में शिफ्ट कर सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा था कि पार्टी ने विधायकों को फोन ना रखने का निर्देश दिया है। वहीं, अब इन खबरों पर शिवेसना नेता संजय राउत का बयान आया है। संजय राउत ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है और कहा है कि ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है।

maharashtra: Sanjay Raut denies reports of Shiv Sena shifting its MLAs to a resort

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के विधायक पार्टी के प्रति वफादार हैं। जो लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं, उनको अपने विधायकों की चिंता करनी चाहिए। वहीं, बीजेपी के साथ जारी गतिरोध के बीच खबर आ रही है कि शिवसेना ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है जहां आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी विधायक मातोश्री पहुंच रहे हैं।

Recommended Video

    Maharashtra : Shiv Sena विधायकों की Meeting खत्म, शुरू हुई Hotel Politics । वनइंडिया हिंदी

    हालांकि, मुखपत्र 'सामना' में छपे एक संपादकीय के जरिए शिवसेना ने कहा है कि कुछ लोग चुने हुए नए विधायकों से संपर्क कर पैसे से उन्हें खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें बढ़ रही हैं। शिवसेना राज्य में मूल्य विहीन राजनीति को नहीं चलने देगी। पिछली सरकार पैसे के दम पर नई सरकार बनाना चाहती है, कोई भी किसानों की मदद नहीं कर रहा है, इसलिए किसान शिवसेना का मुख्यमंत्री चाहते हैं।

    सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा धूमिल करके यहां पर कोई राज नहीं कर सकता है। इसलिए शिवसेना वहां तलवार लेकर खड़ी है। दूसरी तरफ, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। बता दें कि प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। जबकि, अभी तक राज्य में सरकार के गठन को लेकर कुछ तय नहीं हो पाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+