महाराष्ट्र: 16 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, लातूर में नाइट कर्फ्यू

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोनोवायरस के 16,620 नए मामले सामने आए हैं। 2021 में किसी राज्य से आए कोरोना मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में आज 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए, जबकि 50 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई में रविवार को 1962 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। उधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लातूर जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Maharashtra reports over 16,000 fresh Covid cases Latur district administration imposes night curfew

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 23 लाख 14 हजार 413 मामले सामने आए हैं। जबकि अब तक 21 लाख 34 हजार 072 लोग ठीक हो चुके है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते 52,861 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 26 हजार 231 पहुंच गई है। राज्य में रिकवरी रेट 92.21% है। अभी 5,83,713 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 5,493 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लातूर जिला प्रशासन ने फैसला लिया कि रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जिले में कर्फ्यू लागू रहेगा। यही नहीं 31 मार्च तक सभी साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे, सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। बता दें पुणे, नागपुर, ठाणे और मुंबई में सबसे ज्यादा मामले सामाने आ रहे हैं। नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है वहीं पुणे में 31 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे।

उधर अकोला, परभणी में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली- एनसीआर, गोवा, गुजरात, केरल और राजस्थान से महाराष्ट्र में एंट्री करने पर कोरोना रिपोर्ट जरूरी है। अगर बात करे देश की करें तो बीते 24 घंटे में 25,320 नए केस सामने आए और 161 लोगों की मौत हुई। हालांकि, इस दौरान 16,637 कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+