महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन 2940 नए मामले, मरीजों की संख्या 44,582

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के संक्रमण बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां कोरोना संक्रमण ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में कोरोना के 2940 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 44,582 पहुंच गए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित 63 मरीजों की मौत हो गई।

 Maharashtra records highest spike of 2940 COVID-19 cases in a single day today, taking the total number of positive cases in the state to 44,582: State Health Department

महाराष्ट्र की स्थिति काबू में नहीं आ पा रही है। प्रदेश में कोरोना योद्धा भी संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। हालत ये है कि महाराष्ट्र पुलिस के 1666 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 18 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 1517 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

सिर्फ मुंबई में ही 24 घंटे में 1751 मामले सामने आए है और कुल 27 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 27251 पहुंच तुकी है। मुंबई के धारावी इलाके में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 नए मामले सामने आ चुके हैं। अब तक धारावी में कुल 1478 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

ये लगातार छठा दिन है जब महाराष्ट्र में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अब तक कुल 12583 मरीज ठीक हो कर घर वापस लौट चुके हैं। जबकि अभी कुल 30474 ऐक्टिव केस बचे हैं। अब तक महाराष्ट्र के 332777 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+