महाराष्ट्र कांग्रेस को तगड़ा झटका, राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के मजबूत नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधायक पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के पीछे राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं किया था। मुझे हाईकमान पर कोई संदेह नहीं हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता के रूप में मुझे मौका दिया था। लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि मुझे इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया।

Maharashtra: Radhakrishna Vikhe Patil resigns as congress mla, likely to join the BJP soon

विधायक पद से इस्तीफे के बाद उन्होंने भविष्य की योजनाओं को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इसके साथ-साथ यह भी संभावना है कि कांग्रेस के 10 ऐसे विधायक हैं जो विखे पाटिल के नक्शेकदम पर चल सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत से पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफ दे दिया था। लेकिन अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।

बता दें कि विखे पाटिल के अलावा कांग्रेस के पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार ने भी पार्टी छोड़ दी है। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के कुछ दिन बाद ये घटनाक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव मेंमहाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा चार सीटें राकांपा के खाते में चली गई और कांग्रेस को केवल एक सीट के संतोष करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक ने खोली सरकार के दावों की पोल, हाईकमान तक मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+