महाराष्ट्र: पुणे के शिवाजी नगर में लगी आग, 2 लोगों की मौत
पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर में शिवजीनगर में सुबह तीन बजे आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। अभी आग को बुझाने का काम किया जा रहा है।

सुबह तीन बजे आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई, सुबह जिसने भी आग के नजारे को देखा वो हैरान था। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम किया।
आग क्यों लगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- राम जन्मभूमि मामला: आज से रोजाना होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई












Click it and Unblock the Notifications