नहीं टूटेगी शिवसेना-बीजेपी गठबंधन: 151 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना तो 130 सीटों पर भाजपा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच विधानसभा चुनावों से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल उथल-पुथल पर अब विराम लग गया है। दोनो पार्टियों ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। सीटों के बंटवारे का यह रास्ता शिवसेना की तरफ से सुझाया गया।

इस रास्ते के मुताबिक महाराष्ट्र में 288 सीटों में से शिवसेना 151 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए राजी हो गई है जबकि भाजपा 130 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सहयोगी दलों को 18 सीटों की जगह सिर्फ 7 सीटें दी जाएगीं। मालूम हो कि पिछले चुनाव में सहयोगी पार्टियां 18 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications