महाराष्ट्र सियासी घमासान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मुकुल रोहतगी रखेंगे बीजेपी का पक्ष

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में कई दिनों से चल रहे उलटफेर के बाद आज यानी कि रविवार को सुप्रीम कोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। तीन जजों का बेंच सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुबह 11.30 बजे से सुनवाई करेगा। विपक्ष की तरफ से कपिल सिब्बल और मनु सिंघवी पक्ष रखेंगे तो वहीं बीजेपी की ओर से मुकुल रोहतगी दलील रखेंगे।

maharashtra politics manu singhvi kapil sibbal mukul rohatgi from bjp

दरअसल, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शनिवार की शाम को सुप्रीम कोर्ट पहुंची और नई सरकार को 24 घंटे के भीतर बहुमत साबित करने का निर्देश देने के लिए अपील की थी। शिनसेना ने अनुरोध करते हुए कहा कि खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह 24 घंटे के भीतर बहुमत साबित करें। शिवसेना की याचिका स्वीकार कर ली गई है और सुनवाई के लिए रविवार को सुबह 11.30 बजे का समय तय किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+