महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे बोले- भाजपा ने हमसे झूठ बोला
Recommended Video
Maharashtra politics: Uddhav Thackeray का BJP पर जबरदस्त पलटवार | वनइंडिया हिन्दी
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर उठापटक जारी है। राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है लेकिन अभी तक शिवसेना और बीजेपी के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। बीजेपी के साथ जारी खींचतान के बीच शिवेसना ने विधायकों के साथ बैठक की थी और एक बार फिर 50-50 की अपनी मांग दोहराई थी। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर फडणवीस समेत उनके मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। हालांकि, पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया था। सरकार बनाने को लेकर हलचल के बीच शिवसेना ने अपने सारे विधायकों को रंगशारदा होटल में ठहरने को कहा है।

LIVE Feed
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई- सभी कांग्रेस विधायक एक साथ हैं। कोई भी विधायक पार्टी से अलग नहीं होगा। पार्टी हाईकमान जो कहेगा विधायक उसका पालन करेंगे। हम भाजपा को राज्य में सरकार नहीं बनाने देंगे। राकांपा हमारी सहयोगी है और हमारे साथ हैं। महाराष्ट्र को बचाने के लिए लोगों ने हमें वोट दिया है

READ MORE














Click it and Unblock the Notifications