'आज मेरा घर टूटा है कल तुम्हारा घमंड टूटेगा...': उद्धव ठाकरे को कंगना ने दिया था श्राप, वायरल हो रहा है Video

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार मुश्किल में घिर गई है। विधायकों के बागी रवैये के कारण उद्धव ठाकरे की सरकार पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को फेसबुक लाइव के जरिए इस सियासी संकट पर खुलकर बात करते हुए कहा कि मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। महाराष्ट्र के इस सियासी संकट के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना ने अपने इस वीडिय़ो में उद्धव ठाकरे को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो आज सच साबित होता दिख रहा है।

 कंगना ने की थी भविष्यवाणी

कंगना ने की थी भविष्यवाणी

उद्धव ठाकरे के करीबी विश्वासपात्र एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार पर संकट मंडरा रहा है। उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि वो इस्तीफा देने को तैयार है। महाराष्ट्र में जारी इस सियासी राजनीति के बीच कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो उद्धव ठाकरे को लेकर भविष्यवाणी कर रही हैं या यूं कहें कि उन्हें श्राप दे रही हैं।

 2020 में कही थी ये बात

2020 में कही थी ये बात


साल 2020 में बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था , तब उन्होंने उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली थी। कंगना ने कहा था कि एक दिन उद्धव ठाकरे का अहंकार बिखर जाएगा। कंगना रनौत पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए BMC ने उनके ऑफिस को ध्वस्त कर दिया था, जिसके बाद कंगना ने उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कंगना बीजेपी समर्थक हैं, ऐसे में उन्होंने उद्धव ठाकरे पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी।

 आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा

आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा

कंगना इस वीडियो में नाराजगी से भरी हुई कहती हैं कि जब कोई आदमी औरत का अपमान करती है, उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है, उसी वक्त से से उसका पतन होना शुरू हो जाता है। इसके आगे कंगना कहती हैं कि उद्धव ठाकरे, तुम्हें क्या लगता है कि तुमने मुझसे बदला लिया है? आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।

 एक के बाद एक ट्वीट कर कंगना ने जताई थी नाराजगी

एक के बाद एक ट्वीट कर कंगना ने जताई थी नाराजगी

कंगना ने कोर्ट से फैसले के बाद एक और वीडियो जारी किया था, और कहा था कि जब कोई सरकार के मनमाने फैसले के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है, तो यह व्यक्ति की जीत नहीं , लोकतंत्र की जीत होती है। आपको बता दें कि कोर्ट ने कंगना के बंगले और ऑफिस पर बीएमसी के एक्शन को दोषपूर्ण कार्रवाई बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+