महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच डिप्टी सीएम अजित पवार कोरोना वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच डिप्टी सीएम अजित पवार कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई, 27 जून: महाराष्‍ट्र में सरकार डमाडोल स्थिति में हैं। सत्‍ता पर काबिज शिवसेना के बड़ी संख्‍या में विधायक एकनाथ शिंदे संग बगावत कर चुके हैं। महाराष्‍ट्र की महाअघाड़ी सरकार पर संकट के बीच राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री कोविड की चपेट में आ गए हैं।

ajit

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे और महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने ट्टीट कर ये जानकारी दी। अजित पवार ने मराठी भाषा में लिखा मैंने कोरोना का टेस्‍ट करवाया और मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं अजित पवार के बाद एनसीपी नेता छगन भुजगल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्‍होंने ट्टीट करके लिखा 'मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव है लेकिन स्वास्थ्य अच्छा है। डॉक्टर की सलाह पर मेरा इलाज चल रहा है और आप सभी के आशीर्वाद से मैं कोरोना पर विजय पाकर शीघ्र स्वस्थ हो जाऊंगा जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए।

वहीं इनसे पहले 22 जून को, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।इस बीच शिवसेना के बागी विधायकों और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार गहराता जा रहा है।
महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल शिवसेना में गुट में तब शुरू हुई जब शिवसेना मंत्री एकनाथ शिंदे कुछ विधायकों के साथ सूरत गए और फिर गुवाहाटी गए, जहां उन्होंने पार्टी के 38 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। इस प्रकार दो-तिहाई बहुमत हासिल है।

वहीं सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों को महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा 12 जुलाई, शाम 5.30 बजे तक जारी किए गए अयोग्यता नोटिस पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए अंतरिम राहत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+