Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पैंगंबर पर दिए बयान को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने 22 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

महाराष्ट्र के मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को 22 जून को उनके विवादास्पद धार्मिक टिप्पणी पर बयान दर्ज करने के लिए समन किया है।

मुंबई, 07 जून : भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को 22 जून को उनके विवादास्पद धार्मिक टिप्पणी पर बयान दर्ज करने के लिए समन किया है।

Recommended Video

    Paigambar Controversy: Nupur Sharma को Maharashtra Police ने भेजा समन | वनइंडिया हिंदी |*News
    nupur sharma

    बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। नूपुर शर्मा की तरफ से धमकियां मिलने की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।बीजेपी से सस्पेंड होने के बाद नूपुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    ऐसे चर्चा में आईं नूपुर शर्मा

    बीजेपी से सस्पेंड की गईं नूपुर शर्मा राजनीति में काफी पहले से सक्रिय हैं। उन्होंने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्‍पणी कर दी थी, जिसके बाद से वह चर्चा में हैं। उनका यह बयान देश ही नहीं, विदेशों में भी छाया हुआ है। कई मुस्लिम देश नूपुर शर्मा के इस बयान के बाद आपत्ति जता चुके हैं।

    नूपुर शर्मा पर कानूनी कार्रवाई की लटकी तलवार

    बीते रविवार को बीजेपी की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा के मूल विचार के खिलाफ है। उधर, पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर शर्मा ने उनकी टिप्णणी को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+