Maharashtra: हर दिन एक महिला होती है सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम की शिकार, रिपोर्ट में कई खुलासे
Maharashtra: हर दिन महिला को सोशल मीडिया पर होना पड़ रहा है साइबर क्राइम का शिकार, रिपोर्ट में कई खुलासे
नई दिल्ली: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने हाल ही में महिलाओं के प्रति हो रहे साइबर क्राइम (Cyber Crime) की एक रिपोर्ट जारी की है। जारी इस डाटा में महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार तीन साल तक महिलाओं के साथ होने वाले साइबर स्टाकिंग /धमकाने (cyberstalking/bullying) के सबसे अधिक 1,126 मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र में हर दिन एक महिला के साथ साइबर क्राइम की घटना होती है।

देश में महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा साइबर क्राइम कहां?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, महाराष्ट्र में 2017 से 2019 तक साइबर स्टॉकिंग और धमकाने के धमकाने 2,051 मामले दर्ज किए गए हैं, जो भारत में दर्ज किए गए सारे मामलों का एक तिहाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश 184 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है और हरियाणा 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
महाराष्ट्र में बढ़े हैं साइबर स्टॉकिंग
महाराष्ट्र महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम वाले मामलों में दूसरे नंबर पर था। 2018 में महाराष्ट्र में 1,262 केस और 2019 में 1,503 मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन इस साल महाराष्ट्र महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध 19 फीसदी बढ़े हैं।
कर्नाटक में बढ़े हैं साइबर क्राइम
कर्नाटक में महिलाओं के प्रति साइबर क्राइम में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। कर्नाटक महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम में नंबर एक पर है। यहां 2018 में 1,374 केस दर्ज किए गए थे। वहीं 2019 में 2,698 मामले दर्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र में साइबर क्राइम की सजा का क्या है रिकॉर्ड
एनसीआरबी (NCRB) ने रिपोर्ट में बताया है कि महाराष्ट्र में साइबर अपराधों में सजा होने की दर बहुत ही कम है। राज्य में साइबर क्राइम में 4 हजार 500 लोग गिरफ्तार किए गए लेकिन सजा सिर्फ 56 लोगों को हुई और वही 56 लोग बस जेल गए।
एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट पर महाराष्ट्र के पुलिस अधीक्षक बाल्सिंग राजपूत ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि महिलाएं सीधे हमारी वेबसाइट Cybercrime.Gov.In पर जाकर केस दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से ऐसे मामलों में रिपोर्ट करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि महिलाएं अपने प्रति हो रहे साइबर क्राइम के प्रति जितना शिकायत करेंगी वह हमारे लिए अच्छा होगा।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications