मुंबई के चेंबूर में मकान गिरा, 1 व्यक्ति की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

मुंबई के चेंबूर में मकान गिरा, 1 व्यक्ति की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में इस साल मॉनसून आफस लेकर आया है। भारी बारिश और जलभराव के कारण कई हादसे हुए। कई मकान गिर गए। एक बार फिर से मुंबई में भारी बारिश के बीच मकान गिरने की घटना सामने आई है। मुंबई के चेंबूर में गुरुवार को एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 Maharashtra: One dead and four injured after part of a building collapsed in Chembur area of Mumbai today.

हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव का काम शुरु हो गया है। पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद है। लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं मलवा हटाने का काम जारी है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में मुंबई में भारी बारिश के बीच दो कई जगहों पर इमारत गिरने की खबर आई। अलग अलग स्थानों पर इमारत गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी । मुंबई के मलवानी इलाके में एक चॉल का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मुंबई फोर्ट इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में मॉनसून के दौरान अक्सर पुरानी इमारतों के हिस्से गिरने के हादसे होते रहे हैं। मुंबई में भारी बारिश के बीच जल भराव की समस्या शुरू हो जाती है, जिसके कारण इमारते गिर जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+