महाराष्ट्र: शरद पवार के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर घायल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के काफिले की एक कार सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हुआ, जब गाड़ी अंसतुलित होकर सड़क पर पलट गई। राहत की बात ये है कि हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे का शिकार हुई गाड़ी का ड्राइवर को चोटें लगी हैं लेकिन ये गंभीर नहीं हैं और वो खतरे के बाहर हैं। पवार के एक सुरक्षाकर्मी को भी चोट आई है।

Recommended Video

      NCP Chief Sharad Pawar के काफिले में शामिल एक कार Mumbai-Pune highway पर पलटी | वनइंडिया हिंदी
      Maharashtra NCP chief Sharad Pawar convoy car overturned on Mumbai Pune Expressway driver received minor injuries

      जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे लोनावला में अमृतांजन ब्रिज के पास हुई है। हादसे का शिकार हुई गाड़ी शरद पवार की गाड़ी पीछे चल रही थी। पवार की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुणे रूरल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी को लोनावाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहने के अलावा, केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस समय भी महाराष्ट्र में उनकी पार्टी एनसीपी शिवसेना और कांग्रेस के साथ सरकार में है।

      ये भी पढ़ें- शरद पवार ने कांग्रेस को याद दिलाया 1962 का भारत-चीन युद्ध, बोले- हमें अतीत को भी याद रखना होगा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+