कांग्रेस के नांदेड़ चुनाव जीतने पर शिवसेना खुश, कहा- भाजपा को मिला सही सबक

कांग्रेस के नांदेड़ चुनाव जीतने पर शिवसेना खुश, कहा- भाजपा को मिला सही सबक

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में अपनी सिर्फ एक सीट आने के बावजूद शिवेसना खुश है क्योंकि भाजपा हार गई है। शिवसेना ने चुनाव नतीजों में कांग्रेस को 81 में से 73 सीटों पर मिली बड़ी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि ये एक बेहतर परिणाम है, इससे लोगों में ये संदेश जाएगा कि भाजपा को भी हराया जा सकता है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में भाजपा की हार पर खुशी जाहिर की गई है और कहा गया है कि दिल्ली विधानसभी की तरह नांदेड़ में भाजपा का सफाया हुआ है।

कांग्रेस के नांदेड़ चुनाव जीतने पर शिवसेना खुश, कहा- ठीक हुआ

नांदेड़ ने दिखाया भाजपा को आईना

नांदेड़ ने दिखाया भाजपा को आईना

सामना में कहा गया है कि नांदेड़ महानगर पालिका चुनावों के नतीजों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। भाजपा वाले कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रहे थे लेकिन जनता ने उन्हीं को साफ कर दिया। मुखपत्र में शिवसेना ने कहा है कि नांदेड़ चुनाव के लिए भाजपा के पास ना कार्यकर्ता थे और ना कोई रणनीति।

कांग्रेस ने दर्ज की है एकतरफा जीत

कांग्रेस ने दर्ज की है एकतरफा जीत

नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने 81 में से 73 सीटों पर कब्जा जमाया है। बुधवार को आए नतीजों में कांग्रेस ही छाई रही। चुनावों में भाजपा को छह सीटें जबकि एक सीट शिवसेना को मिली है। वहीं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और एआईएमआईएम अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही हैं। म्युनिसिपल कारपोरेशन की 81 सीटों पर 11 अक्टूबर (बुधवार) को हुए मतदान में करीब 60 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।

शिवसेना और एआईएमआईएम इस चुनाव से हुए गायब

शिवसेना और एआईएमआईएम इस चुनाव से हुए गायब

भले ही शिवेसना इस चुनाव से खुश है हालांकि नतीजे उनके लिए भी खराब रहे हैं। साल 2012 में हुए मतदान में कांग्रेस ने 81 सीटों में से 41 जबकि शिवसेना ने 12 सीटें जीती थीं। वहीं एआईएमआईएम ने 11 सीटों पर कब्जा किया था। भाजपा मजह दो सीटें जीत सकी थी। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में भारी सुधार किया है तो वहीं भाजपा की हालत में तो बहुत ज्यादा कुछ बदलाव नहीं आया है लेकिन शिवसेना और असदुद्दीन औवेसी की एआईएमआईएम को तगड़ा झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+