टोल बूथ तोड़ने के आरोप में कांग्रेस सांसद नीलेश राणे गिरफ्तार

Maharashtra minister Narayan Rane's son arrested in Goa for attack on tollbooth
पणजी। कांग्रेस सांसद नीलेश राणे को गोवा परिवहन विभाग द्वारा संचालित सीमा टॉल बूथ तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी।एक अधिकारी ने बताया कि गोवा के सीमावर्ती महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से लोकसभा सांसद राणे गोवा आ रहे थे। इसी क्रम में उन्हें यहां से 30 किलोमीटर दूर धारगल में टोल बूथ पर प्रवेश करने से रोका गया था।

नाराज राणे और उनके समर्थकों ने बूथ के भीतर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की कोशिश की और बूथ व बैरियर के अलावा टोल आपरेटर केबिन में तोड़फोड़ की।

बाद में पुलिस ने उन्हें एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। यह होटल राणे के परिवार के लोग चलाते हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने राणे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

अधिकारी ने कहा कि पेरनेम थाने में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+