कमर में नंगी रिवाल्वर लटकाकर विकलांग बच्चों के स्कूल पहुंचे महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री
मुंबई। सत्ता की हनक जब सिर चढ़ जाए तो बर्बादी और बदनामी करवा कर दम लेती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया। राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरिश महाजन विकलांग बच्चों के एक कार्यक्रम में नंगी रिवाल्वर कमर में लटकाकर पहुंच गए। रिवाल्वर बाहर से साफ-साफ दिखाई दे रहा था। हालांकि इस रिवाल्वर का लाइंसेस मंत्री के पास था लेकिन इस तरह समारोह में पहुंचने को विपक्ष ने मुद्दा बना दिया है। आज इस मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा भी हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम महाजन जलगांव जिले में मौजूद मूक बच्चों के स्कूल में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मंत्री जी जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए उनकी कमर में बंधी रिवाल्वर नजर आई। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि वो रिवाल्वर साथ लेकर क्यों आए हैं तो महाजन ने जवाब दिया आत्मसुरक्षा के लिए पिछले 25 साल से छोटा रिवॉल्वर रख रहा हूं। रिवॉल्वर लाइसेंसी है, इसमें कुछ गैरकानूनी नहीं है। मैंने जानबूझ कभी पब्लिक में इसे नहीं दिखाया और ना ही आज तक इसका प्रयोग किया।"
आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे। इतना ही नहीं गिरीश महाजन राज्य सरकार के कद्दावर मंत्री हैं। उन्हें राज्य सरकार की ओर से 1/3 की सुरक्षा दी गई है। इसके तहत उनके साथ एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल हमेशा तैनात रहते हैं। महाजन व्यवहार पर विधान परिषद के नेता विपक्ष धनंजय मुंडे ने कहा- मंत्री को यह तो समझना चाहिए कि वह बच्चों के बीच इस तरह हथियार का प्रदर्शन कर किस प्रकार का उदाहरण पेश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications