24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 67013 नए मामले, 568 मौतें, मुंबई में 7,410 नए केस
मुंबई। कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। महाराष्ट्र में तो हाहाकार है। बात अगर पिछले 24 घंटे की करें तो कोरोना के 67013 नए मामले सामने आए हैं। 62 हजार 298 रिकवर हुए है और वहीं 568 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में 40,94,840 हो गई है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को भी 67,468 नए मरीज मिले थे। बुधवार को भी इतनी ही संख्या में लोगों की मौत हुई थी और यह राज्य में इस बीमारी से एक दिन में होने वाली मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है।
वहीं सिर्फ मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,410 नए केस सामने आए हैं और इस दौरान 8,090 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 75 मरीजों की मौत भी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications