महाराष्ट्र के लातूर में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, 8 घायल

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। शुक्रवार देर रात बस और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह बस लातूर से हैदराबाद की ओर जा रही थी। यह सड़क दुर्घटना औसा गांव के पास चलबुर्गा पाटी के पास हुई। बस और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की छत पूरी उड़ गई। ट्रक ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से ड्राइविंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बस से जा टकराया।

maharashtra latoor bus accident
maharashtra latoor bus accident

लातूर से हैदराबाद की लिए जाने के लिए बस (एमएच. 20 बीएल 3587) लातूर डीपो से निकली थी. हैदराबाद से सोलापुर की ओर जानेवाला ट्रक (एपी-24 वी. 8838) तेज रफ्तार से आ रहा था और सीधे बस से जा टकराया। इस दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई और 8 यात्री घायल हो गए। दो शवों की शिनाख्त अंकिता भोज (उम्र 33), आयशा बागवान (उम्र 55) नाम से हुई है जबकि एक बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अमित भोज, दीपक गुंडेवार नाईक, गिरीश गुंडेवार नाईक, नागनाथ कलप्पा हंसराले घायलों के नाम अब तक सामने आए हैं। सभी घायलों को लातूर के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि पिछले 15 दिनों में यह तीसरी सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना है। 18 नवंबर को भी बस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 26 लोग घायल हुए थे। नवंबर में कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+