महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद : Sanjay raut ने केंद्र पर साधा निशाना, साजिश का लगाया आरोप

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद मराठी गौरव को ठेस पहुंचाने की दिल्ली की साजिश है।

Maharashtra-Karnataka Border dispute shiv sena sanjay raut on central govt

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बढ़ते सीमा मुद्दे के बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने बुधवार को बेलगावी में महाराष्ट्र वाहन पर हमले के पीछे केंद्र का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के समर्थन के बिना हमला संभव नहीं है। उद्धव के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए एकनाथ शिंदे में शामिल होने वालों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए राउत ने कहा कि वास्तव में तीन महीने पहले एक 'क्रांति' हुई थी- रीढ़ की हड्डी तोड़कर मराठी स्वाभिमान को खत्म करने का खेल।

संजय राउत ने एक ट्वीट में लिखा, "दिल्ली के समर्थन के बिना, बेलगाम में महाराष्ट्र के वाहनों और लोगों पर हमला नहीं किया जा सकता है। हमले उसी साजिश का हिस्सा हैं। मराठियों उठो!"

बता दें, मंगलवार को महाराष्ट्र के ट्रकों को दो राज्यों की सीमा पर बेलगावी में रोका गया और उन पर हमला किया गया, जिसके बाद महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने कर्नाटक के लिए अपनी बस सेवा निलंबित कर दी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने बुधवार सुबह ये फैसला लिया।

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, "यात्रियों और बसों की सुरक्षा के बारे में पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया जाएगा।" राज्य परिवहन विभाग ने पुष्टि की कि यह फैसला पुलिस विभाग के एक सुरक्षा अलर्ट के बाद लिया गया है। अलर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद से संबंधित आंदोलन के दौरान कर्नाटक में बसों पर हमला किया जा सकता है।

महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा कि हमारे दो मंत्रियों की बेलागावी यात्रा के बारे में हमने कर्नाटक सरकार को अधिकृत तौर पर सूचित किया था। देसाई ने कहा कि हमने यात्रा स्थगित की है, रद्द नहीं की। इस मामले में
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान जारी करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार को मामले में ध्यान देना चाहिए। हिंसा के जवाब में हिंसा ठीक नहीं है। फडणवीस ने आगे कहा कि मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की है, उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हमारा संविधान सभी को किसी भी राज्य में रहने और काम करने का अधिकार देता है। मैं इस मुद्दे को गृह मंत्री अमित शाह के पास ले जाऊंगा। मैं महाराष्ट्र के लोगों से प्रतिक्रिया नहीं करने का अनुरोध करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+