महाराष्ट्र के जालना में स्टील कारोबारी के ठिकानों पर IT विभाग के छापे, 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त
नई दिल्ली, 11 अगस्त: महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों में छापेमारी में 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की है। इसमें 56 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोना, मोती-हीरे और संपत्ति के कागजात शामिल हैं। यह छापेमारी 1-8 अगस्त तक चली। नोटों को गिनने में 13 घंटे का समय लगा।
Recommended Video

नोटों की गिनती में लगे 13 घंटे
आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल रहे। आयकर विभाग के कर्मचारी पांच टीमों में बंटे हुए थे और छापेमारी में 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। कपड़ा और स्टील कारोबारी के घर से मिले नोटों को जालना के स्थानीय स्टेट बैंक की ब्रांच में ले जाकर गिना गया। सुबह 11 बजे से कैश गिनने का काम शुरू हुआ था और रात में करीब एक बजे तक नोटों के गिनती पूरी हो पाई।
फार्महाउस से मिला कैश, सोना, हीरा और कई कागजात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के चार स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियमितताएं हैं। इसके बाद आयकर विभाग हरकत में आया। आईटी की टीम ने घर और कारखानों में छापेमारी की। हालांकि, घर में टीम को कुछ नहीं मिला, लेकिन शहर के बाहर फार्महाउस में नकदी और सोना-हीरे समेत कई कागजात बरामद हुए।












Click it and Unblock the Notifications