Lockdown: मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर उमड़ा मजदूरों का हुजूम, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

मुंबई। एक बार फिर से मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ लग गई है, बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के इरादे से यहां हजारों की संख्या में मजदूर इकट्ठा हो गए, जिसने प्रशासन की परेशानी को एकदम से बढ़ा दिया है, दरअसल यहां से आज बिहार के लिए ट्रेन जाने वाली है जिसके लिए एक हजार मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, लेकिन हजारों की तादात में मजदूर वहां पहुंच गए, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है, मजदूरों की भारी भीड़ में किसी को भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रहा, हालांकि पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Mumbai के Bandra station पर फिर उमड़ी Migrants की भीड़, Police ने किया Lathicharged | वनइंडिया हिंदी
    Lockdown: मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर उमड़ा मजदूरों का हुजूम

    मालूम हो कि पिछले महीने भी बांद्रा रेलवे स्‍टेशन पर प्रवासी श्रमिकों का हुजूम उमड़ पड़ा था, इन प्रवासी मजदूरों को किसी ने बोल दिया था कि यहां से बिहार के लिए ट्रेन मिलने वाली है, जिसके बाद मजदूरों का हुजूम स्टेशन पर उमड़ पड़ा था, इस मुद्दे पर काफी राजनीति भी हुई थी, मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास जमा होने वाले लगभग 1000 प्रवासी मजदूरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

    कोरोना वायरस का कहर

    गौरतलब है कि लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले महज 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 4970 नए मामले और 134 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मरीजों की कुल संख्या 101139 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस अभी तक 3163 लोगों की जान ले चुका है।

    COVID-19 Lockdown: 'बिलखते हुए बच्चे...तुझसे जवाब मांगेंगे'

    कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र ही है, यहीं कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मौतें भी हुई है, इस राज्य में 1,249 लोगों की मौत संक्रमण के कारण दर्ज की गयी है,बीएमसी के अनुसार मुंबई में ही कोरोना से 757 लोग मारे गए हैं, महानगर मुंबई में 21 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज है. जिनमें से 16 हजार 848 मरीज कोरोना एक्टिव हैं, मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए CISF और CRPF की कुल 5 कंपनियों को आज से जोन 1,3,5,6 और 9 में तैनात करने का फैसला लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+