Maharashtra HSC Result: जारी हुआ 12वीं का परिणाम, लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन ने 12वीं कक्षा (HSC) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार महाराष्ट्र में 88.41 प्रतिशत छात्र/छात्राएं पास हुए हैं। परीक्षा में बैठने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन ने 12वीं कक्षा (HSC) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार महाराष्ट्र में 88.41 प्रतिशत छात्र/छात्राएं पास हुए हैं। परीक्षा में बैठने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

महाराष्ट्र की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया है। राज्य में जहां 92.36 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत केवल 85.23 फीसदी रहा। स्ट्रीम्स की बात करें तो सबसे ज्यादा बच्चे साइंस स्ट्रीम से पास हुए। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 95.85 प्रतिशत, कॉमर्स का 89.50 प्रतिशत और आर्ट्स का सबसे खराब 78.93 प्रतिशत रहा।
महाराष्ट्र में इस बार 12वीं कक्षा में सबसे शानदार प्रदर्शन कोंकण डिविजन का रहा। कोंकण का रिजल्ट 94.85 प्रतिशत रहा। वहीं सबसे बेकार रिजल्ट नासिक का रहा, जहां केवल 86.13 प्रतिशत बच्चे पास हुए। मुंबई का रिजल्ट 87.44 प्रतिशत रहा।
परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mahresult.nic.in या www.results.gov.in पर जाएं.
* HSC Examination Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
* अपना रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।छात्र वेबसाइट के अलावा बाकी माध्यमों से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आइडिया, रिलायंस, बीएसएनएल, वोडाफोन और टाटा जैसे मोबाइल ऑपरेटर का इस्तेमाल कर रहे छात्र 57766, 58888111 पर अपना सीट नंबर भेजकर रिजल्ट मंगवा सकते हैं।
इस साल 12वीं की परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं बैठे थे।












Click it and Unblock the Notifications