Maharashtra 12th result 2017: थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट, यहां देख सकते हैं परिणाम
इस साल 2017 में करीब 17 लाख छात्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित की गईं थीं।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हॉयर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE), पुणे के 12वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक परिणाम दोपहर तक आ जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट आने के बाद अकसर आधिकारिक वेबसाइट्स हैंग हो जाती हैं या क्रैश हो जाती हैं। ऐसे में आप http://results.gov.in/ पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसपर क्लिक करने के बाद रिजल्ट के पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां जरूरी जानकारी जैसे आपका रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ वगैरह भरें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
आपको बता दें कि इस साल 2017 में करीब 17 लाख छात्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित की गईं थीं। MSBSHSE बोर्ड प्रदेश की नौ डिविजनों (मुंबई, औरंगाबाद, पुणे, नासिक, लातूर, नागपुर, कोल्हापुर, अमरावती और रत्नागिरी) में ये परीक्षा आयोजित कराता है।












Click it and Unblock the Notifications