महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद अनिल देशमुख ने ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज मेरा कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है, मैं ठीक हूं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि मेरे संपर्क में आए लोग अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर करा लें। जल्द ही मैं कोरोना वायरस से ठीक होकर आपकी सेवा में लैटूंगा।' अनिल देशमुख के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

Recommended Video
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के प्रकोप में कमी आई है लेकिन अभी भी रोजना 10 से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चिंताजनक जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना के 70 प्रतिशत एक्टिव केस सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तक महाराष्ट्र में कोरोना के 38,762 सक्रिय मामले दर्ज किए गए। पूरे देश में एक्टिव मामलों की बात करें तो यह 1.55 लाख है।
Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh says he has tested positive for #COVID19.
— ANI (@ANI) February 5, 2021
(file pic) pic.twitter.com/dyAHIg9ktF
पिछले 24 घंटों में 12408 नए मामले
आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 15853 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 12408 कोरोना के नई मरीज पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। वहीं 120 लोगों की पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत हो गई है। देश में कोरोना से संक्रमित कुल लोगों की बात करें तो यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर चुका है और अभी तक देश में 1,08,02,591 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1,04,96,308 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति बोले-मुझे खुशी है कोरोना की चुनौतियों के बावजूद AeroIndia2021 सफलतापूर्वक आयोजित किया गया












Click it and Unblock the Notifications