विधानसभा चुनावः सिमटती कांग्रेस, फैलती भाजपा

मुंबई.चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक लोग कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी की हवा चल रही है अगर वाकई यह हवा काम कर गई तो क्या कांग्रेस बिलकुल खत्म हो जाएगी। अभी तक के रुझानों और संकेतों के मुताबिक महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा सरकार बनती दिख रही है। ऐसा अंतिम परिणामों में भी देखने को मिलता है तो देश में बचे कुचे राज्य ही होंगे जहां पर कांग्रेस की सरकार बच पाएगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भी कांग्रेस की ही सरकार है। अंतिम परिणाम में भाजपा को अधिक वोट मिले तो महाराष्ट्र और हरियाणा से भी कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। वर्तमान में कांग्रेस की सरकार कर्नाटक, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हैं।

कांग्रेस के लिए महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव साख के सवाल पर लड़े जा रहे हैं। वहीं भाजपा की साख तो लगी है साथ ही नरेंद्र मोदी हवा की भी परीक्षा इसमें है।

रुझानों की माने तो भाजपा काफी हद तक अपनी साख बचाने और नरेंद्र मोदी अपनी हवा की परीक्षा में सफल होते नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस इन चुनावों में सिर्फ साख को बचाने के लिए की आस में है। इस चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस की छवि पर एक ऐतिहासिक झटका लगने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+