Maharashtra Gram Panchayat Chunav: 1457 सीटों पर लहराया भाजपा का परचम, रचा इतिहास

गुजरात के विधानसभा चुनाव और यूपी के निकाय चुनावों की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी खुशखबरी मिली है। महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर..

Recommended Video

    Maharashtra Gram Panchayat Chunav में BJP को मिली बंपर जीत । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात के विधानसभा चुनाव और यूपी के निकाय चुनावों की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी खुशखबरी मिली है। महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत दर्ज की है। सोमवार को जारी हुए नतीजों में विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी महाराष्ट्र और पश्चिमी महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा ने करीब 50 फीसदी सीटें हासिल कर इतिहास रच दिया है। वहीं इन चुनावों में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी को बेहद कम सीटें मिली हैं।

    1457 सीटों पर लहराया भाजपा का परचम

    1457 सीटों पर लहराया भाजपा का परचम

    महाराष्ट्र में 16 जिलों की ग्राम पंचायत की 3131 सीटों के लिए बीते 7 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। जारी चुनाव नतीजों में भाजपा ने 1457 सीटें हासिल की हैं। वहीं, शिवसेना को 222, कांग्रेस को 301 और एनसीपी को 194 सीटें ही मिल पाई हैं। बची हुई सीटों पर निर्दलियों ने जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और महाराष्ट्र भाजपा को बधाई दी है।

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    इन सीटों पर कुल 79 प्रतिशत मतदान हुआ था। जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र सरकार की विकास की नीतियों में भरोसा जताया है।' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने भी जीत का श्रेय राज्य सरकार की जारी विकास नीतियों और कार्यों को दिया।

    गुजरात, यूपी से पहले मिले बेहतर संकेत

    गुजरात, यूपी से पहले मिले बेहतर संकेत

    पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने चुनाव नतीजों के बाद बातचीत में बताया कि विदर्भ और मराठवाड़ा में भाजपा ने पिछले चुनावों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। पश्चिमी महाराष्ट्र में बड़ी जीत पार्टी के लिए बढ़िया संकेत है क्योंकि यहां हमेशा से कांग्रेस और एनसीपी जीतते रहे हैं। गौरतलब है कि आने वाले अगले 2 महीनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव हैं। महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनावों को भाजपा अपने लिए बेहतर संकेत के तौर पर देख रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+