New Covid 19 Guidelines: महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक लगाया नाइट कर्फ्यू

मुंबई। covid 19 Guidelines: महाराष्ट्र(Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे(uddhav thackeray) ने सोमवार को ऐलान किया कि, ने 5 जनवरी तक नगर निगम इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू (night curfew)का ऐलान किया। वहीं हाल ही में ब्रिटेन में कोरोना वायरस (coronavirus ) में म्यूटेशन सामने आने पर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। यूरोप और मध्य-पू्र्व से आने वालों को 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन होना पड़ेगा।

Recommended Video

    Coronavirus in Britain: Maharashtra के बड़े शहरों में 5 January तक‍ Night Curfew | वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra govt imposes night curfew till January 5 due to coronavirus

    महाराष्ट्र सरकार ने महानगरपालिका क्षेत्रों में 14 दिनों तक नाईट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ये नाइट कर्फ्यू आज 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके साथ ही यूरोप और मध्य पूर्व देश से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों तक इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। वहीं अन्य देशों से महाराष्ट्र में आने वालों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

    कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन को देखते हुए जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जो यात्री यूके से मंगलवार रात तक आते हैं उनका एयरपोर्ट पर ही कोरोना टेस्ट (Corona Test) किया जाए। इस नए वायरस को देखते हुए कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली और इजरायल ने यूके से आने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया है।

    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन या टाइप मिलने के बाद से पूरी दुनिया में कोविड-19 को लेकर चिंता बढ़ गई है। ब्रिटेन से ट्रैवल को कई देशों की ओर से बैन लगाए जाने के बाद भारत ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा में बताया कि भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+