हम बुरे ही ठीक हैं, जब अच्छे थे, तब कौन-सा मेडल मिल गया था: संजय राउत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच अभी भी पेंच फंसा हुआ है, बीजेपी का साथ छोड़कर सरकार बनाने का सपना देख रही शिवसेना ने लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है तो वहीं शिवसेना के नेता संजय राउत का का लगातार तंज भरा Tweet करना जारी है।

'हम बुरे ही ठीक हैं, जब अच्छे थे तब कौन-सा मेडल मिल गया था'
आज सुबह की शुरुआत भी उन्होंने Tweet से ही की है, उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए लिखा है कि हम बुरे ही ठीक हैं, जब अच्छे थे तब कौन-सा मेडल मिल गया था, गौरतलब है कि बुधवार को संजय राउत ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को Tweet किया था और भाजपा पर तंज कसा था।
सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं: संजय राउत
बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए संजय राउत ने कहा था कि सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं और गुरुवार तक स्थिति साफ हो जाएगी, हम दिसंबर में सरकार बनाएंगे। बताते चलें कि सरकार गठन के लिए कांग्रेस-एनसीपी में लगातार बैठकों का दौर जारी है,आज भी कांग्रेस और एनसीपी पार्टी की अलग-अलग बैठक होनी है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।

कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच बैठक हुई
इससे पहले महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के मुद्दे पर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद एनसीपी नेता और कांग्रेस ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि, दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई बैठक सकारात्मक रही। इस दौरान महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अभी नई सरकार के गठन को लेकर कुछ और बातें होनी बाकी हैं। चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की सरकार बनेगी।

20 दिनों से राज्य में अस्थिरता चल रही है: पृथ्वीराज चव्हाण
शरद पवार के घर मीटिंग के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, 'महाराष्ट्र में चल रही अस्थिरता और सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के बीच लंबी बात हुई। अभी इस पर बात चल रही है। महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार चाहिए। बीते करीब 20 दिनों से राज्य में अस्थिरता चल रही है। अभी कुछ और बातें होनी हैं, जिस पर आज या कल तक में बात हो जाएगी। कई मुद्दों पर बातचीत जारी रहेगी। सरकार गठन को लेकर जल्द ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications