कंगना रनौत की महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई मुश्किलें, ड्रग्स लेने के मामले की मुंबई पुलिस करेगी जांच
कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, ड्रग्स लेने के मामले की मुंबई पुलिस करेगी जांच
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का अरोप लगाकर मोर्चा शुरु करने वाली कंगना रनौत पिछले कई दिनों से कई बड़े-बड़े बयान दिए। मुंबई की तुलना पीओके और मुंबई पुलिस को माफिया बताने के बाद से कंगना रनौत अब महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर आ गई हैं। पहले बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को नोटिस भेजा और अब महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेत्री के खिलाफ ड्रग्स लेने और उनके ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने का आदेश मुंबई पुलिस को दिया है।

अध्ययन सुमन का इंटरव्यू बना आधार
गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच मुंबई पुलिस करेगी। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि शिवनेता नेता सुनील प्रभु और प्रताप ने अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू की कॉपी महाराष्ट्र सरकार को सौंपी थी। शेखर सुमन के बेट अध्ययन सुमन ने आरोप लगाया था कि कंगना ड्रग लेती हैं और उसे भी जबरदस्ती ड्रग का सेवन कराया था।इसी के आधार पर महाराष्ट्र सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं अब महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच करेगी।
Recommended Video

अध्ययन सुंगन ने कहा था कंगना ड्रग्स लेती थीं और उन्हें भी करती थीं मजबूर
गृहमंत्री देशमुख ने कहा कि विधायक सुनील प्रभु और विधायक सरनायक के अनुरोध पर मैंने विधानसभा में इसका जवाब भी दिया। मंत्री ने बताया कि अध्ययन सुमन ने एक साक्षात्कार में बताया कि कंगना रनौत का अध्ययन सुमन के साथ रिश्ता था। कंगना ड्रग्स लेती थीं और उन्हें भी इसके लिए मजूदर करती थीं। कल ही महाराष्ट्र कांग्रेस ने कंगना रनौत से भी जुड़े ड्रग लिंक्स की जांच कराने की मांग की थी।

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने एनीसीबी से जांच करने की है मांग
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा था कि कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कंगना ने स्वीकार किया है कि वह ड्रग लेती हैं। सांवत ने दावा किया कि कंगना के पूर्व सहयोगियों ने खुलासा किया है कि वह कोकीन इत्यादि का सेवन किया करती थीं और अगर ऐसा है तो फिर इनसीबी को इस मामले का संज्ञान लेते हुए कंगना से पूछताछ करनी चाहिए। अगर ये सच है तो फिर उन्हें कौन ड्रग सप्लाई कर रहा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) को इस मामले की जांच कर रहा है और उसे कंगना से जुड़े मामले की भी जांच करनी चाहिए।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications