महाराष्‍ट्र के लोग अब घर बैठे कर सकेंगे कोरोना के लक्षणों की जांच,सरकार ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा

घर बैठे लक्षणों की जांच करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की ऑनलाइन पहल

मुंबई। देश भर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैं। देश में अब तक 2283 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं वहीं 56 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी हैं। ऐसा तब हो रहा है ज‍ब देश भर में 21 दिनों का लॉकडान चल रहा हैं। भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने की प्रमुख वजह हैं कि कुछ तबकों के लोग लॉकडान का पालन नहीं कर रहे हैं। केन्‍द्र और राज्य सरकारों के आदेशों का धता बताते हुए कोरोना की जांच और इलाज तक करवाने तक से बच रहे हैं।

घर बैठे कर सकेंगे जांच

घर बैठे कर सकेंगे जांच

बता दें महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 400 से अधिक मामले सामने आने आए हैं। यहां तक कि मुबंई स्थित धारवी स्‍मम जो कि एशिया का सबसे बड़ा स्‍लम हैं वहां पर भी बुधवार को एक कपड़ा व्‍यवसायी की कोरोना की चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि मुंबई के स्‍लम में भी कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ सकते हैं। इसलिए अब उद्धव सरकार ने वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए एक ऐसी ऑनलाइन पहल शुरू की है, जिससे लोग घर बैठे स्वयं कोरोना वायरस के लक्षणों के आधार पर जांच कर सकते हैं।

सरकार ने एक डिजिटल मंच तैयार किया है

सरकार ने एक डिजिटल मंच तैयार किया है

आधिकारियों के अनुसार सरकार ने एक डिजिटल मंच तैयार किया है, जिसमें लोग घर बैठे ही अपने लक्षणों की जांच कर सकते हैं और किसी भी तरह की आशंका होने पर अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार ने अपोलो 24x7 के साथ मिलकर एक ऑनलाइन पहल शुरू की है जो https://covid-19.maharashtra.gov.in/ पर उपलब्ध है। विज्ञप्ति में कहा कि त्वरित चिकित्सा परामर्श और अन्य संबंधित संपर्कों की जानकारी भी लिंक पर उपलब्ध है।

क्या है डब्लूएचओ के निर्देश

क्या है डब्लूएचओ के निर्देश

डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े मामूली लक्षण होने पर खुद को दूसरों से पृथक करने और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल से संपर्क करने को कहा गया है।इसमें कहा गया कि इस ऑनलाइन टूल की मदद से अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के तीव्र लक्षणों वाले लोगों की खबर रख सकेंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+