मुंबई बारिश: महाराष्ट्र सरकार ने दिए ऑफिस में छुट्टी के निर्देश
महाराष्ट्र में भारी बारिश और हाई टाइड की चेतावनी के बीच सरकार ने जारी किए निर्देश, कर्मचारियों को छुट्टी देने के जारी किए निर्देश
मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सरकार ने तमाम कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने कर्मचारियों को अवकाश दे। सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश और हाई टाइड की चेतावनी को देखते हुए कर्मचारियों को छुट्टी दी जाए। महाराष्ट्र के ठाणे और बांद्रा में लगातार भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है,यही नहीं बांद्रा रेलवे स्टेशन पर सिग्लन भी जलभराव की वजह से फेल हो गया है, जिसके चलते लोकल ट्रेन व हवाई यातायात पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। साथ ही मौसम विभाग की ओर से आज शाम को साढ़े चार बजे तक हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है।

मुख्यमंत्री खुद आए एक्शन में
भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस खुद आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम का मुआयना किया और यहां तमाम तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान फड़नवीस ने बताया कि मैंने बीएमसी के आपदा प्रबंधन इकाई और मुंबई पुलिस से हॉटलाइन पर बात की है। मंत्रालय के कर्मचारियों से जल्दी घर जाने को भी कह दिया गया है।
Recommended Video

लगातार भारी बारिश जारी
गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से मुंबई में भारी बारिश हो रही है, शनिवार से सोमवार देर शाम तक तेज बारिश होती रही, जिसके चलते मुंबई में यातायात काफी प्रभावित है। मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मुंबई के हिंदमाता क्षत्र में भी भारी बारिश के चलते जलभराव की समस्या बन गई है। स्थानीय मौसम विभाग ने कोलाबा में अगले 24 घंटों के भीतर तेज बारिश की चेतावनी दी है। रविवार की सुबह कोलाबा में 8 बजे से सोमवार को सुबह 8 बजे तक रिकॉर्ड 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं वर्ली में 63.75 मिमी, बायकुला में 78.21 मिमी, भांडुप मे 90.63 मिमी और विकरोली में 111.96 मिमी की रिक्र्ड बारिश दर्ज की गई है। वहीं शहर के ट्रैफिक को फिर से पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications