औरंगाबाद हादसा: महाराष्ट्र सरकार ने किया 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान, मजदूरों के लिए चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
मुंबई: कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार की सुबह प्रवासी मजदूरों के लिए एक बुरी खबर लेकर आई, जहां महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी के रास्ते अपने घर जा रहे मजदूरों को मालगाड़ी ने रौंद दिया। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पर महाराष्ट्र सरकार ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार अतिरिक्त ट्रेन चलाने के लिए केंद्र सरकार से बात कर रही है।
Recommended Video

औरंगाबाद हादसे पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि संभाजीनगर के पास हुए हादसे में श्रमिकों की मौत से गहरा दुख पहुंचा है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं घायलों को सरकारी खर्च पर उचित इलाज कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए गए हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए जितनी संभव हो उतनी ट्रेनों को चलाए जाने के लिए केंद्र सरकार से बात हो रही है। जल्द ही सभी मजूदरों के घर वापसी की व्यवस्था हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने फंसे हुए मजदूरों से धौर्य बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने भी मजदूरों के आश्रितों के लिए पांच-पांच लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।
कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि इस हादसे में मारे गए सभी मजदूर महाराष्ट्र के जलगांव में आयरन फैक्ट्री में काम करते थे। ये लोग औरंगाबाद से मध्य प्रदेश के लिए निकली स्पेशल ट्रेन को पकड़ना चाहते थे, इन सभी लोगों को उम्मीद थी कि वह भुसावल जाकर ट्रेन पकड़ लेंगे, ये सभी करीब 45 किलोमीटर पैदल चलकर आए थे और काफी थक गए थे। इस वजह से ट्रैक पर ही सो गए, इसी दौरान वहां से ट्रेन गुजरी और सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications