महाराष्ट्र के गोंदिया में डिरेल हुईं ट्रेन की 3 बोगियां, 50 से अधिक लोग घायल
मुंबई, 17 अगस्त: महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन के 3 डब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसा दे रात करीब 2.30 बजे हुआ। मालगाड़ी की टक्कर पैसेंजर ट्रेन से हो गई। किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी। ये दुर्घटना भगत की कोठी के बीच सिगनल न मिलने के कारण हुई।
Recommended Video

एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आने के चलते हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन आगे निकली थी। जैसे ही गोदिंया पहुंची वैसे ही वहां पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टेक्निशियन की तरफ से सही सिग्नल नहीं मिलने की वजह से ही यह हादसा हुआ है। 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications