नहीं रहीं महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण, कोरोना संक्रमण के चलते हुआ निधन
मुंबई। देश-दुनिया में फैली जानलेवा महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आने से महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण का गुरुवार को निधन हो गया। 72 वर्षीय नीला सत्यनारायण में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद मुंबई के सेवल हिल्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि नीला सत्यनारायण राज्य की पहली आईएएस अधिकारी थीं जिनका का निधन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुआ है।

नीला सत्यनारायण की निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी है। शरद पवार ने लिखा, नीला सत्यनारायण के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ, हमने एक मानवीय और सहानुभूति पूर्व अधिकारी खो दिया है। वह महाराष्ट्र की पहली राज्य चुनाव आयुक्त थीं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख से लड़ने की हिम्मत प्रदान करे।
शदर पवार के अलावा एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी नीला सत्यनारायण के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि नीला सत्यनारायण1972 बैच की आईएएस अधिकारी थीं। आईएएस अधिकारी के पद पर रहते हुए नीला सत्यनारायण ने महाराष्ट्र के अलग-अलग विभाग 37 वर्षों तक काम किया। रिटायरमेंट के बाद उन्हें राज्य का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
नीला सत्यनारायण की साहित्य में भी काफी रुचि थी उन्होंने अपने जीवनकाल में 13 किताबें लिखीं। बता दें कि महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित वाला राज्य है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को राज्य में कोरोनावायरस के 7,975 ताजा मामले सामने आए और 223 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में 2.75 लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले में हैं और 10,928 की इस महामारी से जान गई है।
यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications