एक और किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-सीएम के आने पर ही करना मेरी अंत्येष्टि
हाराष्ट्र में हालिया किसान आंदोलन में एक और किसान के आत्महत्या का मामला सामने आया है। किसान ने सुसाइड नोट में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस के आने पर ही अपनी अंत्येष्टि करने की बात लिखी है, ताकि
पुणे। महाराष्ट्र में हालिया किसान आंदोलन में एक और किसान के आत्महत्या का मामला सामने आया है। किसान ने सुसाइड नोट में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस के आने पर ही अपनी अंत्येष्टि करने की बात लिखी है, ताकि सीएम अपनी आंखों से किसानों की दशा देख लें।


एक लाख का था कर्ज
45 वर्षीय किसान धनाजी जाधव पर बैंक का एक लाख रुपये का कर्ज था. बैंक का कर्ज ना चुका पाने और फसल में घाटा होने के चलते प्रदीप परेशान था। इसी के चलते सोलापुर जिले के करमाला तहसील के वीत गांव के धनाजी जाधव ने अपने घर के पास एक पेड़ से लटककर जान दे दी।

जेब से मिला सुसाइड नोट
किसान की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि जब तक मुख्यमंत्री उसके घर नहीं आते और उसकी मांगें पूरी नहीं करते, तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। सोलापुर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने भी इसकी पुष्टि की है।

किसानों ने लगाया जाम
किसान की आत्महत्या के बाद मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर किसानों ने सोलापुर में कई सड़कों को जाम किया और सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। परिजनों ने सीएम के ना आने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।

सरकार ने दिया पांच लाख का मुआवजा
किसान के परिजनों की नाराजगी को देखते हुए सरकार ने 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा एक बेटे को नौकरी और दूसरे के पढ़ाई का खर्ज का जिम्मा उठाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications