Maharashtra Election Results 2019: महाराष्ट्र में शरद पवार बने विपक्ष के हीरो

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा तो कांग्रेस ने एनसीपी के साथ चुनाव लड़ा। इस चुनाव में एनसीपी के शरद पवार ने काफी अहम भूमिका निभाई। शरद पवार ने खुद कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया और भाजपा पर तीखे हमलों की कमान संभाली। प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल अपनी महत्ता को खोते जा रहे थे और एक अदद अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे थे, ऐसे वक्त में महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने अपना दमखम दिखाया और फिर से विपक्ष को यहां मजबूती देने में सफलता हासिल की है।

sharad pawar

अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन

यूं तो महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन कांग्रेस के बीच की कलह खुलकर लोगों के सामने आई और पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ रहे थे। लेकिन एनसीपी की बात करें तो खुद शरद पवार के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियान तेज कर दिया, लेकिन बावजूद इसके शरद पवार मजबूती के साथ मैदान में टिके और बारिश के बीच सतारा में रैली को संबोधित किया। जिस मजबूती के साथ शरद पवार ने भाजपा का सामना किया उसका सीधा असर मतदाताओं पर पड़ा। हालांकि चुनाव के रुझानों के अनुसार कांग्रेस एनसीपी का गठबंधन पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ता नजर नहीं आ रहा है, लेकिन हर किसी की अपेक्षा को गलत साबित करते हुए विपक्ष ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।

नेता प्रतिपक्ष की कर सकते हैं दावेदारी

फिलहाल के आंकड़ों पर नजर डालें तो एनसीपी की स्थिति प्रदेश में कहीं बेतर नजर आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ शरद पवार विपक्ष के सबसे बड़े नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। ऐसे में संभव है कि एनसीपी प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष के पद की दावेदारी कर सकती है। पिछले चुनाव की बात करें तो एनसीपी को महज 18 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार एनसीपी पश्चिमी महाराष्ट्र की कुल 66 में से 27 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा को 6 सीटों का नुकसान

वहीं भाजपा की बात करें तो पिछले चुनाव में भाजपा ने पश्चिमी महाराष्ट्र की 66 में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां पार्टी को 6 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस ने अपनी स्थिति को यहां बेहतर किया है और फिलहाल तकरीबन 11 सीटों पर आगे चल रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+