Maharashtra election results:परली से धनंजय मुंडे आगे, जिनपर लगा था 'चरित्र हनन' का आरोप

नई दिल्ली- महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट से एनसीपी के धनंजय पंडितराव मुंडे आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ उनकी चचेरी बहन और राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे चुनाव लड़ रही हैं, जो शुरुआती रुझानों में आगे चलने के बाद पिछड़ गई हैं।

maharashtra election-results-2019-Dhananjay ahead in Parli, who alleged character abuses

बता दें कि इसबार के चुनाव में दोनों भाई-बहनों के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई थी कि धनंजय मुंडे पर अपनी बहन के खिलाफ ही अभद्र टिप्पणी की आरोप लगाया गया था। इस मामले में एनसीपी उम्मीदवार के खिलाप पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था।

बाद में एनसीपी उम्मीदवार की ओर से पुलिस में ये शिकायत की गई कि उनके भाषण को जानबूझकर उनका चरित्र हनन करने केलिए तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जो भाषण दिखाया गया है, वह फर्जी है और उसमें छेड़छाड़ की गई है।

महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट मुंडे परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। 2014 में यहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे गोपानाथ मुंडे की बेटी पंकजा चुनाव जीती थीं। पहले धनंजय भी अपने चाचा के साथ ही राजनीति में थे, लेकिन 2013 में उन्होंने चाचा का साथ छोड़कर एनसीपी की घड़ी पकड़ ली। इस सीट पर वंजारी समुदाय का दबदबा माना जाता है और मुंडे परिवार इसी पिछड़ी जाति से आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+