Maharashtra Election Results 2019: पहले रुझानों में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 7020 वोट से आगे

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां की वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 7020 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में ये संख्या सामने आई है। आदित्य ठाकरे शिवसेना की युवा शाखा, युवा सेना के मौजूदा प्रमुख है।

ADITYA

आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ने वाले अपने परिवार के पहले सदस्य हैं। वर्ली को शिवसेना की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है। इसलिए उन्हें यहां से टिकट दिया गया। उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने साल 2014 में इस सीट से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना मन बदल दिया।

आदित्य के बारे में जानिए?

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे का जन्म 13 जून, 1990 को हुआ था। आदित्य कोल कविता लिखने का शौक है और उन्होंने कई कविताएं लिखी हैं। अगर उनके गुणों की बात की जाए तो वे नेता के तौर पर संवाद में काफी बेबाक हैं।

वो जमीनी स्तर के नेताओं के साथ खुद को जोड़ने या फिर क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा करने में काफी निपुण हैं। आदित्य की प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई है। वहीं सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से उन्होंने इतिहास विषय से ग्रेजुएशन किया है। साल 2009 से राजनीति में उतरे ठाकरे सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काफी काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+