Maharashtra Election 2019: पोलिंग बूथ पर 93 साल के रिटायर्ड सैनिक से मिलीं स्मृति ईरानी, बताया-Real Hero

मुंबई। आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, राजनेता, फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स सभी आज अपने मत का प्रयोग करते नजर आए, इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मुंबई के एक बूथ पर वोट डालने पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात 93 साल के एक रिटायर्ड सैनिक से हो गई, जिनसे मिलकर स्मृति ईरानी काफी प्रभावित हुईं।

पोलिंग बूथ पर 93 साल रिटायर्ड सैनिक से मिलीं स्मृति ईरानी

पोलिंग बूथ पर 93 साल रिटायर्ड सैनिक से मिलीं स्मृति ईरानी

उस बुजुर्ग व्यक्ति ने भी स्मृति ईरानी को बहुत सारा आशीर्वाद दिया और उनकी तारीफ की और एक ऐसा सवाल पूछा, जिसे सुनकर सब हंस पड़े, उन्होंने स्मृति ईरानी से पूछा कि आप अमेठी क्यों चली गईं, जिसे सुनते ही स्मृति ठहाके लगाकर हंस पड़ीं, फिर दोनों ने लोगों ने साथ में स्याही वाली उंगली दिखाकर लोगों से वोट करने की अपील की।

'आज के हीरो खन्ना अंकल हैं'

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज के हीरो खन्ना अंकल हैं, स्मृति ने कहा कि जो लोग वोट डालने से कतराते हैं उनके लिए खन्ना जी प्रेरणा स्रोत हैं, मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे घर से बाहर निकलें और वोट करें, अगर 93 साल की उम्र में वो वोट देने के लिए बाहर निकल सकते हैं तो आपको किसने रोक रखा है।

कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा आज दांव पर

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है जो कि शाम 5 बजे समाप्त होगी। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वोटिंग को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, पोलिंग बूथ पर सुबह से लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं। एनसीपी, कांग्रेस, बीजेपी और शिवसेना के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा आज दांव पर है।

सुरक्षा कड़ी

सुरक्षा कड़ी

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग को देखते हुए राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन है जबकि कांग्रेस-एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+