नाबालिग बच्चों की पिटाई का वीडियो पोस्ट करने पर राहुल गांधी को नोटिस

Recommended Video

    Rahul Gandhi को Maharashtra के बच्चों वाला Video Upload करने पर मिला Notice | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इस वीडियो के अपलोड होने के बाद मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया था और राहुल गांधी समेत कई राजनीतिज्ञों ने इसकी निंदा कर भाजपा व संघ पर निशाना साधा था। दलित लड़कों को निर्वस्त्र घुमाने के इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन अब इस वीडियो को शेयर करने के कारण राहुल गांधी को महाराष्ट्र स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने कारण बताओ नोटिस दे दिया है।

    Maharashtra Dalit abuse video child rights body sends notice to Rahul Gandhi

    दरअसल, जलगांव में दलित लड़कों को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एमएससीपीसीआर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ट्विटर कम्यूनिकेशन प्रा. लि. को भी नोटिस दिया है। आरोप है कि राहुल गांधी ने उन तीन नाबालिगों की पहचान सार्वजनिक की है। इस मामले में राहुल गांधी से 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

    वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल था और कांग्रेस अध्यक्ष अकेले व्यक्ति नहीं थे जिन्होंने इसे ट्वीट किया था। यह बीजेपी द्वारा असली मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने का जानबूझकर किया गया प्रयास है, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दलितों पर अत्याचार और बढ़ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+