मोदी सरकार की आलोचना करना कॉस्टेबल को पड़ा महंगा, हुई यह बड़ी कार्रवाई

Recommended Video

      Maharashtra Police Constable suspended criticising PM Modi । वनइंडिया हिंदी

      मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करना महाराष्ट्र पुलिस के एक कांस्टेबल को महंगा प़ गया है। पीएम मोदी की आलोचना करने की वजह से महाराष्ट्र पुलिस के कॉस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कॉस्टेबल ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पीएम मोदी की आलोचना की थी। रमेश शिंद को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बालासाहब थोराट की सुरक्षा में तैनात किया गया था, जिसे अब सस्पेंड कर दिया गया है।

      narendra modi

      पुलिस कॉस्टेबल के खिलाफ पीएम मोदी की आलोचना की वजह से जांच बैठी, जिसके बाद मामले को गंभीर रूप से लेते हुए जल्द से जल्द जांच के बाद कॉस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया, साथ ही मामले की आगे की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। अहमदनगर के एसपी रंजनकुरार शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई रमेश शिंद के खिलाफ रविवार को की गई है, उनके खिलाफ यह कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की गई है, यह जांच जिला पुलिस की साइबर सेल ने की है, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

      गौरतलब है कि मौजूदा मोदी सरकार के खिलाफ लगातार विपक्षी दल हमला बोल रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। ना सिर्फ विपक्षी दल बल्कि भाजपा के अपने ही नेता यशवंत सिन्हा मोदी सरकार क आर्थिक नीतियों के खिलाफ लगातार हमलावर हैं और उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। वहीं समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि मोदी सरकार घमंड में चूर है।

      इसे भी पढ़ें-मोदी सरकार घमंड में चूर है, दिसंबर में रामलीला मैदान में करुंगा आंदोलन- अन्ना हजारे

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+