नौ साल की उम्र में कसाब को पहचानने वाली देविका की मदद को आगे आए कांग्रेस विधायक, सीएम ठाकरे से की खास अपील
अदालत में कसाब की पहचान करने वाली देविका की मदद को आगे आए कांग्रेस विधायक, सीएम ठाकरे से की खास अपीलनई दिल्ली। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हमला करने वाले आतंकी अजमल कसाब की अदालत में रही हैं
नई दिल्ली। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हमला करने वाले आतंकी अजमल कसाब की अदालत में शिनाख्त करने और उसके खिलाफ गवाही देने वाली लड़की देविका रोटावन इन दिनों आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही हैं। हाल ही में कुछ मीडिया संस्थानों में भी देविका की माली हालत को लेकर खबर आई थीं। जिसके बाद मुंबई के बांद्रा इस्ट से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने उनकी मदद की है। जीशान ने अपनी ओर से उनकी मदद की है। साथ ही सीएम उद्धव ठाकरे से भी उनको मदद के लिए अपील की है।

जीशान सिद्दीकी ने ट्वीट कर दी जानकारी
सोमवार को कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने देविका के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जीशान ने लिखा है- आज देविका रोटावन से मुलाकात की। इस बहादुर लड़की ने 26/11 हमले के बाद नौ साल की उम्र में अदालत में आतंकवादी कसाब की पहचान की थी। हाल ही में मुझे उसकी वित्तीय हालत के बारे में पता चला था तो मैं मदद के लिए बांद्रा ईस्ट में उसके घर गया। उसने मुझे अपने शरीर पर गोली के निशान भी दिखाई। मैंने उसके साथ बैठकर उसकी प्रेरणादायक कहानी सुनी।

देविका को घर के लिए ठाकरे के लिखेंगे चिट्ठी
अब 20 साल की हो चुकी देविका से उसके बांद्रा (पूर्व) में स्थित उसके घर पर मिलने के बाद जीशान ने कहा, मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से निवेदन करता हूं कि इस बहादुर लड़की को विशेष कोटा के तहत मुंबई में एक घर दिया जाए। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखूंगा। हमें इस लड़की को उसकी बहादुरी के लिए पुरस्कार देना चाहिए। उसकी कहानी प्रेरित करती है।

9 साल की उम्र में कसाब के खिलाफ गवाही
नवंबर 2008 में जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ तब देविका सीएसटी स्टेशन पर थी। उसके दाएं पैर में गोली लगी थी। उसने और उसके पिता नटवरलाल ने कसाब को देखा था। दोनों ने कोर्ट में चश्मदीद के रूप में कसाब को पहचान कर उसके खिलाफ गवाही दी थी। तब वह नौ साल ग्यारह महीने की थी और सबसे छोटे उम्र की गवाह थी। 11 साल पहले देविका बैसाखी की मदद से अदालत में पहुंची थी और अजमल कसाब की पहचान की थी।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications