उद्धव ठाकरे ने किया विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन, निर्विरोध MLC चुना जाना तय

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उद्धव ठाकरे ने सोमवार दोपहर बेटे आदित्य, पत्नी रश्मि और पार्टी सांसद संजय राउत के साथ विधान भवन जाकर अपना नामांकन भरा। महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों पर 21 मई को चुनाव होना है। उद्धव ठाकरे शिवसेना के उम्मीदवार हैं। उद्धव समेत सभी नौ उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।

Recommended Video

    CM Uddhav Thackeray ने Maharashtra MLC Election के लिए किया Nomination | वनइंडिया हिंदी
    ठाकरे का इस महीने किसी सदन का सदस्य बनना था जरूरी

    ठाकरे का इस महीने किसी सदन का सदस्य बनना था जरूरी

    24 अप्रैल को नौ सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद विधान परिषद की ये नौ सीटें रिक्त हुई हैं। इन सीटों पर सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी के दल, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने पांच प्रत्याशी उतारे हैं। विपक्षी भाजपा ने चार प्रत्याशी उतारे हैं। नौ सीटों पर 9 ही प्रत्याशी होने के चलते चुनाव की जरूरत नहीं होगी और सभी को निर्विरोध चुन लिया जाएगा।

    उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के सीएम की शपथ ली थी। उद्धव ठाकरे अभी तक विधानसभा या विधान परिषद में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 6 माह के भीतर किसी एक सदन के लिए निर्वाचित होना जरूरी है।

    गठबंधन से पांच, भाजपा से चार उम्मीदवार

    गठबंधन से पांच, भाजपा से चार उम्मीदवार

    शिवसेना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विधान परिषद की डिप्टी चेयरपर्सन नीलम गोरे को प्रत्याशी बनाया है। राकांपा ने शशिकांत शिंदे और अमोल मितकारी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने राजेश राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने रंजीतसिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पडालकर, प्रवीण दटके और अजीत गोपछड्डे को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। आज नामांकन दायर करने का अंतिम दिन है और 14 तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

    पहले कांग्रेस ने कही थी दो उम्मीदवार उतारने की बात

    पहले कांग्रेस ने कही थी दो उम्मीदवार उतारने की बात

    कांग्रेस ने इससे पहले दो उम्मीदवार उतारने की बात कही थी, जिसके बाद चुनाव होने के आसार लग रहे थे लेकिन रविवार को कांग्रेस ने दो के बजाय एक ही प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया। जिसके बाद सभी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया। बता दें कि विधान परिषद की जो सीटें खाली हुई हैं, उनमें भाजपा की तीन, एनसीपी की तीन, कांग्रेस की दो और शिवसेना की एक सीट है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+